रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में किया ड्रोन कंपनी का लोकार्पण



Noida News
आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने नोएडा के सेक्टर 81 में रक्षा उपकरण और ड्रोन का निर्माण करने वाली कंपनी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी द्वारा तैयार किए गए ड्रोन्स को उड़ते हुए भी देखा।

डॉ. महेश शर्मा और पंकज सिंह ने की महत्वपूर्ण मौजूदगी

कार्यक्रम नोएडा के फेस टू में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी के तकनीकी और व्यावसायिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की। उन्होंने इसे राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और ड्रोन तकनीकी को भविष्य की जरूरतों के लिए एक प्रमुख उपकरण के रूप में पेश किया।

उत्तर प्रदेश को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र में किए गए अग्रणी प्रयासों को भी सराहा और इसे प्रौद्योगिकी की दुनिया में उत्तर प्रदेश की बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखा। इस उद्घाटन समारोह में प्रमुख अधिकारी और प्रतिनिधि भी मौजूद थे जो इस नई पहल को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। यह उद्घाटन न केवल राज्य के आर्थिक विकास को गति देने वाला है, बल्कि यह ड्रोन तकनीकी के क्षेत्र में भी यूपी को एक नई पहचान दिलाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक