एनडीटीवी से मारिया शकील का सफर ख़त्म, इस बड़े चैनल को ज्वाइन करेंगी
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सीनियर न्यूज़ एंकर मारिया शकील ने एनडीटीवी में अपनी पारी को विराम दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मारिया जल्द ही इंडिया टुडे ग्रुप ज्वाइन करने वाली हैं।
आपको बता दें मारिया शकील अपनी बेहतरीन पेशकश, शानदार आवाज़ और अनोखी शैली के लिए पहचानी जाती हैं। मारिया ने अगस्त 2023 में ‘एनडीटीवी’ समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल एनडीटीवी 24x7 में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जॉइन किया था।
बता दें कि ‘एनडीटीवी’ से पहले वह करीब 18 साल तक सीएनएन-न्यूज 18 से जुड़ी रहीं और वहां सीनियर पॉलिटिकल एडिटर एवं स्पेशल ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली। 2005 में वहीं से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने देश की बड़ी राजनीतिक घटनाओं की फ्रंटलाइन कवरेज की और तमाम दिग्गज नेताओं के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए।
पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए मारिया शकील को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2016 में वह शेवेनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म फेलोशिप भी जीत चुकी हैं।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली मारिया शकील ने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें