जिलाधिकारी मेधा रुपम का बड़ा एक्शन; असलहा बाबू को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

  नोएडा गौतमबुद्धनगर की नई जिलाधिकारी  का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाकर जिले के अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में लगभग 9 वर्षों से असलहा बाबू (आर्म्स क्लर्क) के पद पर तैनात अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई डीएम के ड्राइवर से बार-बार उनकी लोकेशन पूछने के कारण की गई, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।

सूत्रों के अनुसार, असलह बाबू अरविंद कुमार पर आरोप है कि वह जिलाधिकारी मेधा रूपम के ड्राइवर को फोन करके बार-बार उनकी लोकेशन की जानकारी ले रहे थे। इस बात की सूचना जब डीएम तक पहुँची, तो उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और एक गंभीर अनुशासनहीनता माना। जिलाधिकारी की गतिविधियों और लोकेशन को गोपनीय रखा जाता है और इस तरह की पूछताछ उनकी सुरक्षा और कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप मानी जाती है। इसी के चलते उन्होंने अरविंद कुमार को पद से हटाने का त्वरित निर्णय लिया।

प्रशासनिक खेमे में हड़कंप

डीएम मेधा रूपम के इस सख्त फैसले से गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है। अरविंद कुमार लगभग एक दशक से इस पद पर बने हुए थे। इस कार्रवाई को एक स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि नई जिलाधिकारी अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगी। अरविंद कुमार के स्थान पर अब सत्येंद्र कुमार को नया असलह बाबू नियुक्त किया गया है।

डीएम लगातार कर रही निरीक्षक और समीक्षा

 डीएम मेधा रूपम ने 1 अगस्त को अपना चार्ज संभाला था, जिसके बाद से ही वह लगातार अधिकारियों और कर्मचारी पर नकेल कस रही हैं। इसके साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने की लगातार कोशिश कर रही है। इसको लेकर वह निरीक्षण भी रोज करती हैं, इसके साथ ही हर योजनाओं की समीक्षा भी कर रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक