सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सपा नोएडा महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के अध्यक्षता में बड़े धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इसके तहत सबसे पहले शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेश अंबावत में नेतृत्व में सेक्टर 31 बीएस मेमोरियल स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद सेक्टर 9 में तनवीर हुसैन व मुन्ना आलम वह सेक्टर 10 में कृष्ण प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एकता स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया उसके साथ-साथ अन्य जगहों पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े उत्साह पूर्वक किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथी ही साथ स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व मंत्री अयूब अंसारी व प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की एकता अखंडता और विकास के लिए काम करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में 
विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, मोहम्मद नौशाद, गौरव कुमार यादव,मोहम्मद तसलीम, ओमपाल राणा, देवेंद्र अवाना ,देवेंद्र गुर्जर, तनवीर हुसैन,मुन्ना आलम, गौरव सिंघल, टीटू यादव, राजेश अंबावत, रोहित यादव ,बिल्लू सैफी, सौरभ चौहान,राणा मुखर्जी,शालिनी खारी, बाबूलाल बंसल,मनोज गोयल,रामसहेली बौद्ध,बबली शर्मा, रेखा, विमला ,महकार तंवर, वीरपाल प्रधान,हरपाल सिंह,मुकेश जाटव,कृष्ण कुमार,कृपसंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक