सेक्टर 107 के सनवर्ड वनालिका सोसायटी में लगी भीषण आग
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा के सेक्टर-107 स्थित सन वर्ल्ड वनालिका सोसायटी के टावर नंबर-11 में अमिता मस्कारा के फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष महेश चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे और संबंधित प्रशासनिक एवं अग्निशमन अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर बचाव एवं राहत कार्य को गति प्रदान की।
महेश चौहान ने पीड़ित परिवार से मिलकर इस कठिन समय में उनको ढांढस बंधाया और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। महेश चौहान के त्वरित प्रयासों एवं समय रहते उठाए गए कदमों के चलते आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सका और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका।
इस घटना के दौरान भाजपा परिवार के समर्पित सेवा भाव और तत्परता ने सोसायटी के सभी निवासियों को भावविभोर कर दिया। यह पुनः प्रमाणित हुआ कि संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी सदैव जनमानस के साथ खड़ी रहती है और सेवा को ही अपना धर्म मानती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें