सहकारिता विभाग में महासदस्यता अभियान के तहत 3642 नये सदस्य बने
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा “एम पैक्स सदस्यता महाअभियान 2025” (12 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2025 तक) चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता श्रीमती विवेका सिंह ने बताया कि दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक जनपद में कुल 3642 नये सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह संख्या मण्डल में प्रति समिति औसत सदस्यता के मामले में सबसे अधिक है।
नवसदस्यों को सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। विशेषकर उर्वरक एवं बीज वितरण में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, श्रीमती सिंह ने अपील की कि जनपद के सभी कृषक सहकारी समिति के सचिव से संपर्क स्थापित कर सदस्य बनें और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएँ।
अभियान के दौरान महिला कृषकों को मिशन शक्ति के दृष्टिगत विशेष वरीयता दी जा रही है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिल सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें