कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा होम्स-121 सोसाइटी नोएडा में धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम भजन-कीर्तन मंडली और सोसाइटी के सभी निवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

कथा के शुभारंभ पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वस्त्रों में कलश लेकर शामिल हुए। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण और भक्ति रस का संचार देखने को मिला।
 कथा व्यास सुरेश जी महाराज (बृजधाम, बृज नगर) द्वारा संगीतबद्ध कथा कही जाएगी।
श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, और जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।
 श्रीमद्भागवत कथा के विराम के बाद हवन , आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। आप सभी भगवत्प्रेमी सादर आमंत्रित हैं पधार कर श्रीपतित पावनी गंगा रूपी कथा का रसास्वादन लेकर जीवन को धन्य बनाएं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक