सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज का नोएडा आगमन,युवा क्रांति सेना के कार्यों की सराहना
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा श्री आनंदम धाम ट्रस्ट, वृंदावन के संस्थापक सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज नोएडा सेक्टर-135 पहुंचे। इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह और सलाहकार लोकेश चौहान ने उनसे भेंट की और विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान महाराज जी ने गौमाता और सनातन संस्कृति की महत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गौमाता केवल धर्म का प्रतीक नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के पोषण और कल्याण का आधार हैं। जब-जब प्रकृति पर आपदा आती है, उसका सीधा संबंध मनुष्य के कर्म और धर्म से जुड़ता है। सनातन संस्कृति हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ सामंजस्य बनाकर चलने की शिक्षा देती है। उन्होंने आगे कुत्तों को लेकर भी सकारात्मक विचार रखते हुए कहा कि कुत्ते निष्ठा और सेवा भाव के प्रतीक हैं। हमें उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए और समाज में उनके संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए।
सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने युवा क्रांति सेना द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह समर्पण समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव है।
इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज का सान्निध्य मिला। उनका मार्गदर्शन हमें और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। युवा क्रांति सेना सदैव गौसेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाजहित के कार्यों में तत्पर रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें