रेडक्रास टीम ने बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया
आज की खबर
नोएडा रेडक्रास, गौतमबुद्धनगर टीम द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पीड़ित परिवारों को खाद्य एवं राहत सामग्री के साथ ही स्वच्छता किट का वितरण किया गया। नोएडा में यमुना में बाढ आने से बहुत लोग वेघर हो गये है। उनका आशियाना पानी के बाढ में बह गया या डूब गया। ऐसे लोगों को रेडक्रास टीम द्वारा उन्हें आवश्यक चीजें मुहैया कराई जा रही है। यह कार्य अनवरत जारी है।
इसमें शालिनी सिंह, गरिमा त्रिपाठी, चक्रधर मिश्रा, अखिलेश कटियार, पीयूष श्रीवास्तव व अन्य कई वॉलिंटियर्स ने सेवाएं दे रहे हैं।
रेडक्रास सोसायटी द्वारा अन्य सामजिक संस्थाओं एवं जिला प्रशासन से सहयोग कर राहत कार्य जारी रखा जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें