नोएडा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों एवं शहरीकरण में जनसमस्याओं का अंबार, सत्ता पक्ष केवल मूकदर्शक -ठा.बबलू चौहान
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र 61 की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई जिसमें समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण शामिल हुए विधानसभा क्षेत्र बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने की श्री चौहान ने बताया कि अभी से नोएडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता आगामी 2027 चुनाव की तैयारी में लग जाए जिन बूथों पर अभी बूथ लेवल एजेंट नहीं नियुक्त हुए हैं उन पर जल्द ही आप सभी के सहयोग से नियुक्त किए जाएंगे वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है नोएडा के शहरीकरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अभाव में जनजीवन अस्त व्यस्त है जन समस्याओं की शिकायत थाने चौकी नोएडा प्राधिकरण एवं तहसीलों में आम जनमानस की कोई सुनने वाला नहीं है इन्हीं सब चीजों को लेकर नोएडा क्षेत्र की जनता एव उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है और आने वाले समय में सरकार बदलने का काम करेगी 2027 के चुनाव में श्री अखिलेश यादव जी प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और तभी उत्तर प्रदेश में PDA के लोगों व जनमानस की सुनवाई होगी वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि PDA एक जुट हो चुका है और आने वाले समय में PDA कि सरकार होगी तभी उत्तर प्रदेश में pDA के लोगों भागीदारी सुनिश्चित होगी नोएडा विधानसभा की मीटिंग में नोएडा क्षेत्र के विकास को लेकर दुर्दशा को लेकर काफी चिंता व्यक्त की गई और नोएडा प्राधिकरण जो की नोएडा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 9 वर्षों से कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है उसको लेकर गंभीर चिंतन एवं रणनीति बनाई गई आगामी समय में समाजवादी पार्टी अगर नोएडा क्षेत्र के किसानों शहरीकरण एवं ग्रामीणओ की समस्याओं को लेकर अगर गंभीर नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे बैठक में मुख्य रूप सेविधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे वरिष्ठ नेता भीष्म यादव,कृपाल यादव, रंजीत पटेल रोहित यादव, राणा मुखर्जी ,बरकत अली, संतोष चौटाला ,चैनकी गौतम मोहित गौतम, मो इमरान ,राहुल मेहरा, दिलीप राय, मुकेश पटेल आदेश यादव, गुड्डू चौधरी मयंक लाल, आकाश कुमार ,आलोक वर्मा, सहित आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें