अमेठी के विवेक के.के. मिश्रा बने राज्य सदस्य, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत)


अमेठी के विवेक के.के. मिश्रा बने राज्य सदस्य, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत)



आज की खबर 

देव मणि शुक्ल 

नोएडा अमेठी जिले के भादर विकास खंड के बालीपुर गाँव के मूल निवासी विवेक के.के. मिश्रा को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत) का उत्तर प्रदेश राज्य सदस्य नियुक्त किया गया है। परिषद मुख्यालय, नई दिल्ली से 25 अगस्त 2025 को जारी आदेश में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई।


केंद्रीय स्थायी समिति की संस्तुति पर जारी आदेश के अनुसार विवेक के.के. मिश्रा का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। वे 25 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2028 तक इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। परिषद की ओर से कहा गया है कि राज्य सदस्य परिषद के संविधान का पालन करते हुए निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में योगदान देंगे।

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनैतिक या गैर-जिम्मेदाराना आचरण पाए जाने पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकती है।

विवेक के.के. मिश्रा का बयान

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विवेक के.के. मिश्रा ने कहा,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत) में मुझे राज्य सदस्य की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मैं परिषद और सक्षम प्राधिकारी का आभारी हूँ। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संकल्प लेता हूँ कि प्रदेश और विशेषकर अमेठी जनपद के विकास, पर्यावरण संरक्षण और समाज के सतत उन्नयन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। परिषद की मर्यादा और संविधान का पालन करना मेरा पहला कर्तव्य होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक