शिव शक्ति अपार्टमेंट में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है जनता


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट जनता फ्लैट में 1 महीने में 15 दिन पानी आता है और 15 दिन पानी नहीं आता है। हमारा देश और समाज इककीसवीं सदी में प्रवेश करने की बात करता है। मेट्रो सिटी बनाने की बात करता है लेकिन आज भी आम जनमानस मूलभूत सुविधाओं के लिए दर दर भटक रहा है। इसी कड़ी में शिव शक्ति अपार्टमेंट में पीने के लिए पानी तक सरकार देने से असमर्थ हैं। 
आर डब्ल्यू ए महासचिव संजय शुक्ला ने हमारे नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल को एक साक्षात्कार में बताया कि पानी की समस्या सिर्फ आज की नहीं है यह समस्या पिछले कई महीनों से चल रहा है। लेकिन नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
 यही हालत नोएडा का इस समय बना हुआ है नोएडा को नंबर वन बनाना चाहते हैं क्या इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए नोएडा नंबर वन बनेगा  नोएडा में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं   कोई रास्ता निकाले 10000 जनता परेशान है  पानी के लिए कोई रास्ता निकाले जनता आप लोगों का आभारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक