सेक्टर 82 पाकेट 12 में आयोजित श्री राम कथा में सुबह के मुख्य यजमानों ने पूजन किया



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 12 में आयोजित भव्य श्री राम कथा में सुबह की वेदी पूजन में भक्त गणों का उत्साह देखते बन रहा है।
पूरा सेक्टर अवधपुरी जैसा प्रतीत हो रहा है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

सेक्टर 82 पाकेट 12 में चल रही श्री राम कथा में पाकेट वासियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है।
सुबह की पूजा में भक्तों की अधिकता के कारण दो बार में पूजन किया जा रहा है।
सभी भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 
कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज द्वारा संगीतययी कथा से लोग खासे उत्साहित एवं प्रभावित भी दिख रहे हैं।

श्री राम कथा शाम 4 बजे से लेकर 9 बजे तक चल रही है। भक्तों का जमावड़ा 3 बजे से ही शुरू हो जाता है।   आयोजकों ने प्रसाद की व्यवस्था बड़ी मात्रा में कर रखी है सभी सम्मानित भक्त गणों क्रमबद्ध तरीके से वितरित किया जाता है। नजारा बहुत ही अलौकिक है।   आप सभी सम्मानित श्री राम कथा प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कथा का रसास्वादन ले और जीवन को सार्थक बनाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक