ग्रेटर नोएडा के तिकोना पार्क में द्विदिवसीय हुआ बाल रामलीला का मनमोहक मंचन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा ग्रेनो वेस्ट स्थित तिकोना पार्क ग्रेनो वेस्ट सांस्कृतिक मंच एवं समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में द्विदिवसीय भव्य श्री बाल रामलीला का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बाल कलाकारों के जीवंत अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंचन से बच्चों के संस्कार और भी प्रबल होते हैं।
उन्होंने निर्देशक अभिनव पाराशर को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे ही सांस्कृतिक आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
रामलीला का कुशल निर्देशन अभिनव पाराशर ने किया। अभिनय प्रशिक्षण की ज़िम्मेदारी शिप्रा गुप्ता, दीप्ति, ऋचा श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव ने निभाई। संपूर्ण रामलीला का समन्वय करते हुए पूजा झा ने कॉस्ट्यूम मैनेजमेंट संभाला। तकनीकी सहयोग में साक्षी सिंह, और मंच सामग्री (प्रॉप्स) व्यवस्था में प्रियंका, स्वेता, सरिता, ऋचा, अंकिता, शेफाली, प्रीति, वीरेंद्र व पूजा झा का उल्लेखनीय योगदान रहा।
ग्रेनो वेस्ट सांस्कृतिक मंच से निधि दुबे, अंजु सिंह, दीपिका मिश्रा, आंचल सिंह, अनीता पांडेय और नीरज माहेश्वरी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रावण दहन के निर्माण कार्य में नेकी का डब्बा फाउंडेशन की निराला ग्रीनशायर टीम — नीलू राज, नागम, राजेश, अक्षय राज, नंदिनी, रक्षिता और अक्ष बलवाड़ा सक्रिय रहे।
इस बार रावण दहन ग्रीन कॉन्सेप्ट पर आधारित रहा, जिसमें किसी प्रकार की आतिशबाज़ी का प्रयोग नहीं किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के 55 बाल कलाकारों ने तीन माह की कठिन मेहनत और निरंतर अभ्यास से मंचन को जीवंत किया। आयोजक टीम के सदस्य, जो बड़ी कंपनियों में जिम्मेदार पदों पर कार्यरत हैं, ने अपनी व्यस्तताओं के बावजूद अमूल्य समय देकर इस आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात योगदान दिया।
यह रामलीला केवल धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक नहीं रही, बल्कि इसने समाज को संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें