बचपन बचाओ सेवा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया




आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट-12 में आयोजित भव्य राम कथा के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली बचपन बचाओ सेवा समिति (NGO) के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मंच से समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शाह, महासचिव गौरव कुमार यादव और कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज जायसवाल को सामाजिक उत्थान में उनके निरंतर प्रयासों के लिए सम्मान-चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि बचपन बचाओ सेवा समिति कई वर्षों से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा, चिकित्सा सहायता और जनजागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शाह व राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार यादव ने कहा कि समिति का उद्देश्य गरीबों को उनका अधिकार दिलाना, समाज में समानता की भावना स्थापित करना और मानवता की सेवा के लिए लोगों को एकजुट करना है। उन्होंने बताया कि समिति आगे भी समाजहित में अपने प्रयास जारी रखेगी। कोषाध्यक्ष डॉ मनोज जायसवाल ने सुंदर राम कथा के लिए वहां के आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक