राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शाखा के माध्यम से व्यक्ति मे व्यक्तित्व का निर्माण करता है- अजेय जी


आज की खबर 
विश्व नाथ त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नित्य  एक घंटे की शाखा लगा कर व्यक्ति में व्यक्तित्व का निर्माण करता है यह विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में  मंडल बिहार में आयोजित शस्त्र पूजन के अवसर पर स्वयं सेवकों बीच व्यक्त किया।

       
विचारों की कड़ी में संघ की स्थापना और उद्देश्य को परिभाषित करते हुए बताया कि डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए यह देखा कि देश का विशाल सनातनी समाज बंटा हुआ है जिसके कारण स्वतंत्रता प्राप्ति में बिलंब  हो रहा है । विभिन्न ग्रुपों में असंगठित भाव से काम कर रहे हैं।किसी भी राष्ट्र के लिए संगठित भाव के नागरिक होने चाहिए जो देश की मुख्य आवाज बन कर राष्ट्र की रक्षा कर सके।
    उस जमाने में चिकित्सा की बड़ी उपाधि के बाद भी डाक्टर साहब स्वार्थ का मार्ग न चुन कर राष्ट्र हित सर्वोपरि है इस भाव से सन १९२५ में
विजय दशमी के दिन पांच बालकों को लेकर राष्ट्र भक्त निर्माण का वीणा उठा लिया।संघ की पहली शाखा नागपुर के मोहिते के बाड़े में पांच बच्चों को लेकर शुरू हुई आज देश के गांव तक ही नहीं विश्व के अनेक देशों तक पहुंच चुकी है जो लोगों को संस्कारित बनाते हुए समरस समाज की स्थापना में अहं भूमिका निभा रहा है।
     विश्व का इकलौता संगठन है जो सौ वर्ष की आयु पूरा कर के उसी गति से आगे बढ़ने योजना को मूर्त रूप दे रहा है । संघ का स्वयं सेवक संस्कारी , इमानदार शिष्ट और समरस होता है ।वह किसी लोभ का शिकार नहीं होता ।संगठन उसे कोई पारिश्रमिक भी नहीं देता।

    आज  भी समाज राजनीति के कारण बंटा हुआ है । सनातनी समाज को संघ विभिन्न उत्सवों के माध्यम से अपने साथ जोड़ता है और उन्हें एकजुटता के लिए प्रेरित करता ।उत्सव हमें प्रेरणा देते हैं ।।जब हम की लोगों के साथ होते हैं तो मन प्रफुल्लित और उत्साहित होता है ।हमें प्रेरणा मिलती है ।हमारे मन भी अच्छा करने का भाव होता है ।
   संघ स्वभाव को जागृत करने पर जोर देते है ।हम अपनी संस्कृति ,सभ्यता,और संस्कारों को ध्यान में रखें । परिवार व समाज को सुरक्षित रखें ।जाति में बंटकर देश को बर्बाद न होने दें।
   कार्य क्रम के बाद भगवान ध्वज के साथ बाघराय बाजार तक स्वयंसेवकों ने पर संचलन भी किया। अध्यक्षता क्षेत्र के जाने-माने उद्यमी  अनिल  ने की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक