श्रीराम कथा हमें जीवन जीना सिखाती है - स्वामी पंचमानंद जी महाराज



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 12 में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह का रोचक वर्णन किया। हिमालय राज की कन्या पार्वती बड़ी होने लगती हैं। पार्वती ने मन में प्रण लिया की वह शिव को पति के रूप में प्राप्त करेंगी। देवता भी शिव जी को मनाते हैं कि वह पार्वती से विवाह कर लें लेकिन शिव जी इसके लिए तैयार नहीं हुए। माता पार्वती शिव जी को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करती हैं। भगवान शिव प्रसन्न हो विवाह के लिए तैयार हो जाते हैं। देवताओं , भूत ,पिशाचों को लेकर तन में भस्म लगाए शिव बारात लेकर हिमालयराज के यहां पहुंचते हैं।माता मैना दूल्हे का भेष देखकर डर जाती हैं और पार्वती का विवाह करने से मना कर देती हैं ।सभी ने समझाया कि शिव जी कोई साधरण नहीं हैं वह तो देवों के देव हैं। मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह होता है और देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं । उन्होंने बताया कि शिव जी पर विल्वपत्र अर्पित करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
 श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 8 बजे तक हो रही है। कथा में कल नारद मोह की कथा एवं भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
 इस अवसर पर
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ,प्रणव साहू , विनय त्रिवेदी, चंद्र कान्त शर्मा, अरविंद परिहार, सुशील शर्मा, दिलीप कुमार दूबे,कृष्णा दूबे, मनीष मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विश्व नाथ चौरसिया,शिव कुमार पाठक, बृज तिवारी,महेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, जे पी मिश्रा, रवि राघव ,गोरे लाल, संजय पांडे, दिनेश पाठक ,हरि सिंह, रमेश दास, अंगद सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी, विकास शर्मा, राजवीर सिंह , प्रमोद दीक्षित, अशोक गोला, प्रवेश सिंह, चंदन पांडेय, विकास कुमार तिवारी, अनिल कुमार चौधरी, सी एल तिवारी, मुकेश शुक्ला, राजेश कुमार गुप्ता, रंजन गिरि, अंकित उपाध्याय,  कृपाल यादव ,सतवीर यादव, अंकित शर्मा, विजय सचान, सुधीर श्रीवास्तव, मनोज कुमार, मनोज तिवारी, कुलदीप, महाले, धर्मेंद्र शर्मा, सुमित ओझा, अजय राज तिवारी, सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक