मोहाली में सीजीसी यूनिवर्सिटी ने डॉ कल्पना भूषण को किया संमानित
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर-11 कल्पना कला केंद्र की निदेशक व नृत्यांगना डॉ कल्पना भूषण को मोहाली में सीजीसी यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया गया।ये संमान उन्हे समाज में कई अच्छे कार्यो की वजह से उन्हे श्रेष्ठ भारतीय अवार्ड से संमानित किया गया। । डाक्टर कल्पना ने आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की मदद के लिए भी अपनी कला का सहारा लिया। उन्होंने केंद्र में रिक्शा चालक, घरेलू सहायिकाओं, सफाई कर्मियों की बेटियों को निशुल्क नृत्य सिखाया है उन्हे यह पुरस्कार समाज में कुछ अलग करने के क्षेत्र में दिया गया। इसके पहले भी उन्हे एपीजे अवार्ड, राजीव गांधी पुरस्कार, वुमन एंटरप्रेन्योर और वुमेन लीडर जैसे कई पुरस्कार दिए जा चुके हैं ।डाक्टर कल्पना समाज के लिए कुछ कर गुजरने के जुनून की वजह से हमेशा लोगों की मदद को आगे रहती हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें