रामकथा में प्रभु राम और भरद्वाज मुनि संवाद का रोचक वर्णन किया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 12 में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने श्री राम कथा में आगे का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान राम, लक्ष्मण,सीता और गृह राज निषाद के साथ गंगा पार उतरकर मां गंगा को प्रणाम करके आगे बढ़ते हैं। प्रयागराज पहुंचकर वह त्रिवेणी में स्नान करते हैं और मुनि भारद्वाज जी के आश्रम पहुंचते हैं। मुनि की दंडवत प्रणाम करते हैं और भारद्वाज जी उनको गले से लगाकर आशीर्वाद देते हैं। भारद्वाज जी आनन्द मग्न हो जाते हैं और सोचते हैं कि आज हमारी तपस्या सफल हो गई , मेरा जीवन धन्य हो गया। मुनि प्रभु राम सहित सभी को पवित्र आसान बैठने के लिए देते हैं और खाने में कंद मूल फल देते हैं। सभी प्रकार से संतुष्ट कर प्रभु की वंदना करते हैं लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कहते हैं कि हे मुनि जिसको आपका आशीर्वाद मिल जाता है वही बड़ा हो जाता है। रात्रि विश्राम के बाद प्रभु राम मार्ग व पूछकर आगे के लिए प्रस्थान कर जाते हैं।
श्री राम कथा में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी एवं महासचिव जे पी सिंह ने मंच पर जाकर परम पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ नोएडा के कयी बरिष्ठ पत्रकार भी कथा पंडाल पहुंच कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीराम कथा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि 10 अक्टूबर को राम भरत मिलाप सहित कई प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती प्रज्ञा पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, विनय त्रिवेदी ,सी के शर्मा, अरविंद परिहार, मनीष मिश्रा , मुकेश शुक्ला , महेंद्र शर्मा, विकास राज तिवारी,एस पी मिश्रा, वीरेंद्र कुमार राय,धर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार पाठक, चंदन पांडेय, जे पी मिश्रा, उम्मीद सिंह, प्रमोद यादव, सी एल तिवारी,राजीव श्रीवास्तव, दिनेश पाठक, राजवीर सिंह,राजेश महाले,रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, अंकित उपाध्याय, अंकित शर्मा, सर्वेश तिवारी , रमेश चंद्र शर्मा , विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, संजय पांडे, हरि शंकर सिंह, संजय शुक्ला, रमेश दास, अनूप सिंह, विकास शर्मा, आचार्य गौरव, ,हंस मणि शुक्ल, अंगद सिंह तोमर, संगम प्रसाद मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें