नौएडा सिटीजन फोरम की टीम ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से की आत्मीय शिष्टाचार भेंट
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा की अग्रणी एवं सक्रिय सामाजिक संस्था नौएडा सिटीजन फोरम (एनo सीo एफo) के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष डॉ. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में सरल, सहज एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल (राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश), से उनके नोएडा स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने जीवन के कई प्रेरक संस्मरण साझा किए, जिनसे सभी सदस्यों को समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति नई प्रेरणा मिली।
बैठक के दौरान नौएडा के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, तथा शहर को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने के भविष्य के प्रयासों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
राज्यपाल ने नौएडा सिटीजन फोरम के प्रयासों की सराहना करते हुए यह आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी फोरम को अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
फोरम के सदस्यों ने राज्यपाल के स्नेह, समय, प्रेरक विचारों एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नौएडा सिटीजन फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों श्रीमती इंद्राणी मुखर्जी, श्रीमती शालिनी सिंह, चक्रधर मिश्रा एवं श्रीमती गरिमा त्रिपाठी की उपस्थिति रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें