कोनरवा अध्यक्ष पी एस जैन को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा दिल्ली के एक होटल के सभागार में काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह - ’’सुदर्शन सभा’’ परिवर्तन योगेश संस्थान के साथ आयोजित किया गया। जिसमें कुलपति, उप कुलपति एवम् अनेक महामंडलेश्वर भी उपस्थित रहे। सभागार में अनेक राज्यों के गणमान्य व्यक्तियो के साथ नौएडा से पी0एस0जैन (अध्यक्ष, कनफिडिरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसियेशन (रजि0)) को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्या वाचस्पति (पी0एच0डी0) के मानद सम्मान (डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्हे मानद सम्मान में डॉक्टरेट का प्रमाण पत्र, विद्यापीठ के मेडल, प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सभी सम्मानित सदस्यो की ओर से डॉ0 पीएसजैन को बहुत बहुत शुभकामनाऐ।
कोनरवा के अध्यक्ष एवं श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर पंजी नौएडा के आजीवन ट्रस्टी श्री पी एस जेन जी को बहुत -2 बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
जवाब देंहटाएंठा.मानसिंह चौहान अध्यक्ष श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर पंजी नौएडा।