कवयित्री व सोशल वर्कर साधना शर्मा को कभी कवि संस्था ने किया सम्मानित
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा मुंबई की साहित्यिक संस्था कभीकवि द्वारा लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (निराला सभागार) में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जौनपुर की बेटी सोशल वर्कर व कवयित्री साधना शर्मा वर्तमान ग्रेटर नोएडा निवासी को उनकी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति प्रेरक साहित्य सृजन के लिए कभी कवि संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजक अनिल सुरेश मिश्र के साथ संस्था की समस्त टीम, साहित्यकार , अनेक गणमान्य नागरिकों व श्रोताओं की गरिमामई उपस्थिति रही। साधना शर्मा की नारी सशक्तिकरण का संदेश देती रचना: गर सीता सी धीर हूं मैं, तो काली सी हुंकार भी हूं.. की बेहद सराहना की गई।इस अवसर पर काव्याक्षरी द्वितीय संकलन का लोकार्पण व विमोचन भी किया गया। कवयित्री साधना शर्मा को कभी कवि द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों सी ए संजय त्रिपाठी,श्याम जी त्रिपाठी, शिक्षिका कृष्णा, सोनिया, रिमझिम, लकी, हनी व जी. एस. वैली स्कूल के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें