फस्ट रिहैब सेंटर पहुंचकर दिव्यांग बच्चों से मिले राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा वीरेंद्र दत्त सेमवाल, हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद (राज्य मंत्री) उत्तराखंड सरकार नोएडा सेक्टर-70 फस्ट रिहैब फाउंडेशन पहुंचे और और गर्म कपडे वितरण किया साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। संस्था के बच्चों एवं टीम को अत्यंत प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने केंद्र के विभिन्न थेरेपी एवं प्रशिक्षण वर्गों का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ आत्मीय बातचीत की।उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए ट्रैक सूट के उपहार भेजे गए, जिनके लिए ईजा फ़ाउंडेशन और राजीव बेलवाल को विशेष धन्यवाद दिया गया। अतिथियों का स्वागत सेंटर मैनेजर सुरभि जैन व सौम्या सोनी द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने संस्था की पुनर्वास सेवाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की। डॉ. सुष्मिता भाटी और इलिका रावत (स्पेशल एजुकेटर) ने संस्था की भविष्य की योजनाओं ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में सहायक उपकरण तैयार कर नि:शुल्क वितरण पर चर्चा की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें