उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा रेड क्रॉस गौतम बुद्ध नगर टीम को किया गया सम्मानित



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा रेड क्रॉस शाखा गौतम बुद्ध नगर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय रहा कि जिले की कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्यों को लखनऊ में रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया।
 यह सम्मान जनपद गौतम बुद्ध नगर में मानवीय सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा सेवा पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने रेड क्रॉस टीम के सेवा भाव, समर्पण एवं आपदा तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस टीम गौतम बुद्ध नगर के सदस्यों ने राज्य कार्यालय, लखनऊ का भी भ्रमण किया, जहाँ संगठन की कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह सम्मान रेड क्रॉस टीम गौतम बुद्ध नगर के लिए प्रेरणास्रोत है और टीम भविष्य में भी मानवता की सेवा हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस उत्तर-प्रदेश के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, गौतम बुद्ध नगर की टीम से सचिव संजय त्रिपाठी, डॉ. टीकम सिंह, इंद्रपाल शर्मा, एडवोकेट पी एस जैन, शालिनी सिंह, अनुराग सिंह, इंद्राणी मुखर्जी, सावनिक सिंह, प्रो सुनीता जेटली, सुप्रिया तिवारी, प्रमोद सिंह, गरिमा त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा, सिद्धि त्रिपाठी इत्यादि कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक