शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71मे पैनल बाक्स की स्थिति बदहाल



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में बिजली के पैनल बाक्स की स्थिति जर्जर हो चुकी है। पैनल बाक्स के गल जाने के कारण नजदीक के घरों में बिजली का करंट भी आ जाता है जिससे लोगों को विद्युत का खतरा बना हुआ है। लेकिन बिजली अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। शायद ये किसी अनहोनी का इन्तजार कर रहे हैं।

शिव शक्ति अपार्टमेंट के आर डब्ल्यू ए महासचिव संजय शुक्ला ने आज हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से एक बातचीत में बताया कि हमारे सोसायटी में बिजली का पैनल बाक्स जर्जर हो चुका है जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है।
हमने इसकी शिकायत विद्युत अभियंता सेक्टर 16 को मौखिक एवं लिखित कयी बार कर चुके हैं। लेकिन सेक्टर वासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
महासचिव संजय शुक्ला ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सोसायटी का पैनल बाक्स नहीं ठीक होता है तो हम सेक्टर वासियों को लेकर बिजली अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाउंगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक