विश्वनाथ त्रिपाठी को भा पत्रकार महासंघ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने वर्ष–2026 के लिए अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्व नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया है।
 उनकी नियुक्ति पर देशभर के पत्रकार संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार विश्व नाथ त्रिपाठी ने इस अवसर पर महासंघ के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाएँगे तथा पत्रकारों के हितों के संरक्षण और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
यह नियुक्ति निश्चित ही भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक