उज्ज्वल उन्नति टीम द्वारा नोएडा के स्लम क्षेत्रों में कंबल वितरण अभियान
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा कड़ाके की ठंड को देखते हुए उज्ज्वल उन्नति टीम द्वारा “शीत कवच मिशन” के अंतर्गत नोएडा के विभिन्न स्लम क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह मानवीय सेवा अभियान नोएडा सेक्टर 11, 33 एवं 49 के स्लम क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अभियान के दौरान टीम द्वारा लगभग 50–60 कंबल गरीब, बेसहारा एवं ठंड से प्रभावित परिवारों को वितरित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीपा देवी ने किया, जिनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती दीपा देवी ने कहा कि,ठंड के मौसम में बेसहारा लोगों की सहायता करना हमारा नैतिक दायित्व है। शीत कवच मिशन के माध्यम से हम अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।”
उज्ज्वल उन्नति टीम ने यह भी बताया कि आने वाले समय में ऐसे सामाजिक एवं मानवीय अभियानों को और अधिक क्षेत्रों में विस्तार दिया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें