बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा बी.डी. इंटरनेशनल स्कूल, यूसुफपुर चकशाहबेरी, ताज हाईवे के पास, गौतम बुद्ध नगर में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, स्नेह और यादों से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता नंदी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत और कविताएँ शामिल रहीं। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विदाई भाषण में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।
समारोह का समापन स्मृति-चिह्न प्रदान करने और सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला, जो सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
Aniket Kumar
जवाब देंहटाएंAniket Kumar
जवाब देंहटाएंAniket
जवाब देंहटाएं