सीवरेज को प्लास्टिक के ढक्कन से ढक्कर किया जा रहा है लोगों की जान से खिलवाड़


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा शहर में जगह-जगह खुले पड़े सीवरेज और नालों की गंभीर समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में इस जानलेवा लापरवाही के खिलाफ एक व्यापक मुहिम शुरू की गई है।
प्रमुख बिंदु:
हादसों को आमंत्रण: नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों सेक्टर 101,  78  में खुले सीवर और गहरे नाले बड़े हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ये स्थान राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। 
अथॉरिटी की अनदेखी

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण से बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की इस कुंभकर्णी नींद के कारण शहरवासी और व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 
घेराव की चेतावनी: प्राधिकरण की उदासीनता से क्षुब्ध होकर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने अब नोएडा अथॉरिटी के घेराव का निर्णय लिया है। यदि जल्द ही इन खुले सीवरों को ढका नहीं गया और व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक