वॉटर एंड क्लाइमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में जल संरक्षण पर मंथन, युवाओं की बड़ी भागीदारी



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में शनिवार को वॉटर एंड क्लाइमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, समाजसेवियों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ दिवम कपूर ने दीप प्रज्वलन कर किया। अति विशिष्ट अतिथियों में सुभाष चंद्र मिश्रा, शालिनी सिंह और एके मित्तल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव अग्रवाल और ऑर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कॉन्क्लेव में वक्ताओं प्रवीण पांडेय, प्रशांत चौहान और तरक नंदन सहाय ने जल संकट, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। डाॅ हरीश त्रिपाठी ने कहा कि जल और जलवायु परिवर्तन आने वाले समय की गंभीर चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व बेहद जरूरी है। आयोजक पुष्कर शर्मा के अनुसार, कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर उन्हें जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुष्कर शर्मा समेत पूरी आयोजन टीम की अहम भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक