संस्कार अध्ययन केंद्र के छात्रों ने प्रस्तुत की विश्व शांति के लिए लघु नाटिका आंखें हुई नम
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा। नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित संस्कार अध्ययन केंद्र, गढ़ी सेक्टर-68 में बच्चों ने कई तरीके के जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुधवार को यह आयोजन रेवा नैय्यर (सेवानिवृत्त आईएएस), चेयरपर्सन – एस.एल. फाउंडेशन के सम्मान में किया गया उनके द्वारा समाज में किया जा रहे कार्यो व इस स्कूल के 250 बच्चों का एवं अध्यापिकाओं को मानदेय देने का नेक कार्य किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के बाद राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, नाटक और कविता पाठ शामिल थे बच्चों की सभी प्रस्तुतियों में सामाजिक जागरूकता को लेकर थीं ।वही कुछ बच्चों ने विश्व शांति के लिए और वर्तमान में चल रहे युद्ध में मारे गए बच्चों के लिए मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने रेवा नैय्यर को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया तो वहीं शिक्षा समिति की लीका सक्सेना ने उन्हें मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का आभार व्यक्त किया। रेवा नैय्यर ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें