पाकेट 7 में बढ रहा है कुत्तों का आतंक



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा । आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि आक्रामक कुत्ते आए दिन किसी ना किसी को काट रहे हैं जिससे यहां दहशत का माहौल है। आज सुबह ही 39 ब्लॉक में रहने वाले दीपक सुबह घर से बाहर जा रहे थे इतने में कुत्ते ने उन्हें काट लिया। इससे पहले भी यह कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। दीपक जी ने मुझे जानकारी दी और इन खूंखार कुत्तों से छुटकारा दिलाने के लिए कहा। कई कुत्ते सोसायटी में ऐसे हैं जो खूंखार हैं और आए दिन किसी ना किसी को काटते रहते हैं। दस दिन पहले भी 11/4 में रहने वाले एक बच्चे को भी कुत्ते ने काट लिया था। इससे पहले भी इस तरह की तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए और डॉग शेल्टर में भेजा जाए जिससे यहां के निवासी निर्भय हो सकें। अगर इन कुत्तों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो किसी दिन कोई भी अनहोनी हो सकती है। पहले भी कई बार अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक