भारद्वाज मुनि बसहि प्रयागा, तिन्हहि राम पद अति अनुरागा


 आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7  सेंट्रल पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री १००८ स्वामी पंचमानंद जी  महाराज ने आगे का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान राम, लक्ष्मण,सीता और गृह राज निषाद के साथ गंगा पार उतरकर मां गंगा को प्रणाम करके आगे बढ़ते हैं। प्रयागराज पहुंचकर वह त्रिवेणी में स्नान करते हैं और मुनि भारद्वाज जी के आश्रम पहुंचते हैं। मुनि की दंडवत प्रणाम  करते हैं और भारद्वाज जी उनको गले से लगाकर आशीर्वाद देते हैं। भारद्वाज जी आनन्द मग्न हो जाते हैं और सोचते हैं कि आज हमारी तपस्या सफल हो गई , मेरा जीवन धन्य हो गया। मुनि प्रभु राम सहित सभी को पवित्र आसान बैठने के लिए देते हैं और खाने में कंद मूल फल देते हैं। सभी प्रकार से संतुष्ट कर प्रभु की वंदना करते हैं लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कहते हैं कि हे मुनि जिस को आपका आशीर्वाद मिल जाता है वही बड़ा हो जाता है। रात्रि विश्राम के बाद प्रभु राम मार्ग पूछकर आगे के लिए प्रस्थान कर जाते हैं।
 इस अवसर पर श्री राम कथा आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि 5 अप्रैल को राम भरत मिलाप सहित कई प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर देव मणि शुक्ल , रवि राघव, गोरे लाल, अंगद सिंह तोमर, रमेश वर्मा, संजय पांडे,हंस मणि शुक्ल,हरि शंकर सिंह, संजय शुक्ला, रमेश दास,  विष्णु शर्मा, संगम प्रसाद मिश्र, अनूप सिंह,विकास शर्मा, सिया राम, विश्वनाथ त्रिपाठी, गौरव, रविंद्र सिंह ,देवेंद्र गुप्ता, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, पंकज झा,रमेश चंद्र शर्मा, उपेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सी एल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विनोद मुद्गल, नागेश सिंह, दिनेश पाठक, प्रशांत पाठक, बलराम कर्ण, विकास कुमार, बिजेंद्र सिंह, दीपक तिवारी, सर्वेश तिवारी, राकेश कुमार, संजीव ढाली, शिव चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, पान सिंह, विजय कुमार झा, अटल गुप्ता, आयुष तिवारी, देव नारायण तिवारी, अवनीश कुमार शर्मा, नीरज शर्मा , राजेश कुमार पाठक, पद्मम सिंह, बृजेश चंद्र पांडेय, विनोद मिश्रा, राम भरोस झा, पी के पांडेय, अंशु झा, पप्पू सिंह, अरविंद परिहार, शिव कुमार पाठक, राम बदन सिंह, आशीष कुड्डू, बी के भारद्वाज, संजीव मिश्रा, राम लाल, ललित फुलेरा, कमल यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक