नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 सेंट्रल पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा पंडाल को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया था।

कथा व्यास नीलाशु दास जी महाराज ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।

इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है 

कथा व्यास नीलांशु दास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया।

प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है।

कथा व्यास नीलांशु दास जी महाराज ने बताया कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।
 इस मौके पर आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राघवेन्द्र दूबे,संजीव ढाली, देव मणि शुक्ल,  रमेश शर्मा, गोरे लाल, अनूप सिंह, हरि शंकर सिंह, रवि राघव, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, विष्णु शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर, रमेश वर्मा, अंगद सिंह तोमर, बिजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, निर्मल बिस्वास, गोपाल पाल,  अवनीश तिवारी, दिनेश पाठक, सुभाष चन्द्र शर्मा, आर के शर्मा, असीम मजूमदार, संतोष बिस्वास, मखन बसु, बाबू सरकार, कनाई लाल, असित बाघ, नीरज शर्मा, विजय कुमार झा, मुरारी झा, राकेश कुमार, तिमिर बरोन, के के झा, गोविंद बिस्वास, संजय हालदार, तुषार, प्रेम जी, टोनी ढाली , ललित फुलेरा, विनोद मुद्गल, सुखदेव, शुभमय, विश्वजीत सरकार, अनिमेष मंडल, विकास शर्मा, मनीष पांडेय अटल गुप्ता, विकाश कुमार सहित भारी संख्या में सेक्टर वासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक