श्रीमद्भागवत कथा में उद्धव चरित्र, रुक्मणि विवाह , कंस वध आदि की कथा सुनाई
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में स्वामी रूपानंद ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास नीलांशु दास जी महाराज ने उद्धव चरित्र, कंस वध एवं रुक्मणि विवाह का रोचक वर्णन किया। भगवान कृष्ण और बलराम कंस के दरबार में प्रवेश करते हैं जहां मदमस्त हाथी को उनके ऊपर छोड़ दिया जाता है , भगवान उसका एक प्रहार से वध कर देते हैं। कंस द्वारा तमाम योद्धाओं को कृष्ण और बलराम को मारने के लिए भेज जाता है। कृष्ण और बलराम सभी को मारकर अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं। भगवान कृष्ण अभिमानी कंस के बाल पकड़ कर सिंघासन के नीचे गिरा देते हैं और उसके पापों की याद दिलाते हैं। कृष्ण अपने प्रहार से कंस का अंत कर देते हैं और अपने परमधाम को पहुंचा देते हैं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 1 मई को कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई आदि प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा। कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होती है। इस मौके पर संयोजक संजीव ढाली, देव मणि शुक्ल, रमेश शर्मा, गोरे लाल, हरि शंकर सिंह,रवि राघव, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, अंगद सिंह तोमर,विष्णु शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर, रमेश वर्मा, निर्मल बिस्वास, अनूप सिंह, हंस मणि शुक्ल,गोपाल पाल, अवनीश तिवारी,असीम मजूमदार, संतोष बिस्वास, संगम प्रसाद मिश्र,मखन बसु, बाबू सरकार, कनाई लाल, असित बाघ, गोविंद बिस्वास, आर के शर्मा, राकेश कुमार, विकास शर्मा, विकास कुमार, विष्णु शर्मा, संजय हालदार, तुषार, प्रेम जी, टोनी ढाली , सुखदेव, शुभमय, बिजेंद्र सिंह, बलराम कर्ण, अवनीश कुमार शर्मा, ललित फुलेरा, विश्व जीत सरकार, अनिमेष मंडल, प्रदीप कुमार प्रसाद , अजय सिंह , दिनेश पाठक , राजेश कुमार सिंह , राजेश कुमार गुप्ता, सिया राम सहित भारी संख्या में सेक्टर वासी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें