श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बर्णन हुआ


 आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 सेंट्रल पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथा वाचक नीलांशु दास जी महाराज ने भगवान प्रह्लाद भक्त की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा व्यास नीलांशु दास जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य, प्रेम और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जोर दिया कि भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की लीलाएं जीवन में सकारात्मक सोच और सदाचार अपनाने का संदेश देती हैं।

 वक्ताओं ने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया।

कथा आयोजकों और समस्त  श्रृद्धालुओ ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कथा के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। 
 कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होती है। इस मौके पर  आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राघवेन्द्र दूबे,संजीव ढाली, देव मणि शुक्ल,  रमेश शर्मा, गोरे लाल, दिनेश पाठक, सियाराम, अनूप सिंह, रवि राघव,  हरि शंकर सिंह,संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, राजेश सिंह, अवनीश तिवारी, अवनीश शर्मा, विष्णु शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर, अंगद सिंह तोमर,रमेश वर्मा, निर्मल बिस्वास,  गोपाल पाल, असीम मजूमदार, संतोष बिस्वास, बिजेंद्र सिंह, विजय कुमार झा, तिमिर बरोन, प्रदीप कुमार यादव, विकास कुमार, राकेश कुमार,मखन बसु, बाबू सरकार, कनाई लाल, असित बाघ, गोविंद बिस्वास, संजय हालदार, तुषार, प्रेम जी,  टोनी ढाली , सुखदेव, शुभमय, विश्वजीत सरकार, अनिमेष मंडल, विकाश शर्मा , अटल गुप्ता, रौनक पांडेय,  राजेश सिंह, विजय कुमार, सुशील कुमार पाल, आयुष तिवारी, भारी संख्या में सेक्टर वासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक