नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले, आज से शुरू होगी ई-सिटी बस सेवा ,गौतमबुद्ध नगर बन जाएगा देश का ऐसा पहला शहर।






आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले, आज से शुरू होगी ई-सिटी बस सेवागौतमबुद्ध नगर बन जाएगा देश का ऐसा पहला शहरनोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में आज से ई-सिटी बस सेवा शुरू हो रही है, जिससे 10 लाख निवासियों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया।देव मणि शुक्ल नोएडा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के 10 लाख निवासियों का लंबे समय से चल रहा सार्वजनिक परिवहन का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। आज से ई-सिटी बस सेवा शुरू हो रही है, जो शहरवासियों को एक नई सुविधा प्रदान करेगी।इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया, जिसमें पहले चरण में 110 ई-सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें से 33 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें नोएडा सेक्टर-33 स्थित नोएडा शिल्प हाट से 11, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से 11 और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क से 11 बसें शामिल होंगी।इस परियोजना के तहत नोएडा देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां ई-सिटी बस के लिए सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया गया है। यह डिपो नोएडा सेक्टर-90 में स्थित है, जहां से 510 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।चार्जिंग स्टेशन पहले से तैयारनोएडा सेक्टर-90 स्थित ई सिटी बस डिपो पर लगभग 150 चार्जिंग स्टेशन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से पांच स्थायी चार्जिंग स्टेशन पहले से तैयार हो चुके हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों पर एक साथ कई ई बसों को चार्ज किया जा सकता है।63 इलेक्ट्रिक बसें नोएडा डिपो पहुंच चुकीअब तक 8 डबल डेकर बसें और 63 इलेक्ट्रिक बसें नोएडा डिपो पहुंच चुकी हैं। 15 जून तक 100 इलेक्ट्रिक बसें डिपो पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-सिटी बस सेवा के तहत तीन से चार महीने में 100 इलेक्ट्रिक बसें और उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके अतिरिक्त, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और अन्य शहरों की ई बसें नोएडा सेक्टर-90 और बॉटेनिकल गार्डन मिनी बस डिपो से संचालित होंगी। ये इलेक्ट्रिक बसें चार्ज होने के बाद 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगी।इस प्रकार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से ई बसों की सुविधा अब नोएडा के माध्यम से उपलब्ध होगी। ई सिटी बसों का न्यूनतम संचालन 200 किलोमीटर तक अनिवार्य किया गया है।शहर में दूरी के अनुसार, सिटी बस का किराया 10, 20, 30 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अधिकतम दूरी का किराया 50 रुपये होगा। अन्य जिलों में जाने के लिए रोडवेज का निर्धारित किराया मान्य रहेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक