प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना विश्व मंच पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र: बृजेश सिंह
जिला प्रभारी ने नोएडा स्थित क्लब हाउस में किया "मीडिया संवाद" केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- अंतिम पायदान तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ सड़क, रेल, स्वास्थ्य, किसान, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यों का किया उल्लेख यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना विश्व मंच पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र: बृजेश सिंह आज की खबर देव मणि शुक्ल नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और समर्पण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने नोएडा सेक्टर-27 स्थित क्लब हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। प्रधानमंत्री ...