27 जुलाई से नोएडा स्टेडियम में स्वामी रामभद्राचार्य की रामकथा

श्री रामराज फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य अमित चौधरी ने बताया कि राम कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक भक्त नोएडा स्टेडियम में पहुंचेंगे। नोएडा स्टेडियम में पंडाल लगना शुरू हो गया है। पंडाल 500 मीटर लंबा और 100 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामकथा को सुनने आने वाले किसी भी राज्य के श्रद्धालुओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संस्था की तरफ से उनकी रुकने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सुरक्षा के मध्य नजर पंडाल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। पंडाल के अंदर महिलाओं के लिए और पुरुषों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था होगी।

इस कार्यक्रम के मीडिया संयोजक अवनीश सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य नोएडा में राम कथा भक्तों को सुनाएंगे। राम कथा नोएडा स्टेडियम में आयोजित होगी। जो 27 जुलाई से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी। इसका समय हर दिन दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक होगा।
जय सियाराम जी
जवाब देंहटाएंजय श्री राम
हटाएंजय हो।जय हो।जय श्री राम।🙏🙏
जवाब देंहटाएं