नहीं रहे संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, 5 बार रह चुके थे सांसद

किडनी में इन्फेक्शन की थी समस्या
जानकारी के अनुसार सांसद शफीकुर रहमान बर्क को शारीरिक कमजोरी और लूज मोशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी में इन्फेक्शन की समस्या बताई थी। बताया गया है कि बीमारी की वजह से उनके कई अंग काम करना बंद कर दिए थे। उनका इलाज पोती की देखभाल में किया जा रहा था। बर्क के परिवार में एक बेटे के अलावा पोता और पोती भी हैं। इस समय उनका पोता विधायक है। वहीं, पोती डॉक्टर है।
सांसद शफीकुर रहमान बर्क के निधन की खबर मिलने के बाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद है। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि।
4 बार विधायक भी रहें
आपको बता दें शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं। उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं, वह 2014 में बसपा से लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी।
#बार ,बार मोदी सरकार ।एक ही मांग, एक ही नाम, मोदी सरकार । जय Dr mahesh#jay yogi#jay modi
जवाब देंहटाएं