नहीं रहे संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, 5 बार रह चुके थे सांसद


नहीं रहे संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, 5 बार रह चुके थे सांसद

आज की खबर
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का मंगलवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस महीने की शुरुआत में उन्हें स्वास्थ्य खराब होने के चलते मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। शफीकुर्रहमान बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी भी बनाया था और वह संसद के सबसे उम्र दराज सदस्य थे।

किडनी में इन्फेक्शन की थी समस्या

जानकारी के अनुसार सांसद शफीकुर रहमान बर्क को शारीरिक कमजोरी और लूज मोशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी में इन्फेक्शन की समस्या बताई थी। बताया गया है कि बीमारी की वजह से उनके कई अंग काम करना बंद कर दिए थे। उनका इलाज पोती की देखभाल में किया जा रहा था। बर्क के परिवार में एक बेटे के अलावा पोता और पोती भी हैं। इस समय उनका पोता विधायक है। वहीं, पोती डॉक्टर है।

सपा प्रमुख ने जताया शोक

सांसद शफीकुर रहमान बर्क के निधन की खबर मिलने के बाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद है। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि।

4 बार विधायक भी रहें

आपको बता दें शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं। उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं, वह 2014 में बसपा से लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी।

टिप्पणियाँ

  1. #बार ,बार मोदी सरकार ।एक ही मांग, एक ही नाम, मोदी सरकार । जय Dr mahesh#jay yogi#jay modi

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक